फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी के 30 प्रतिशत पदों पर जल्द हो पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की यहां हुई बैठक में शिक्षकों ने एलटी के 30 प्रतिशत शेष पदों पर पदोन्नति करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि संगठन की मांग पर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो गढ़वाल मंडल के प्राथमिक शिक्षकों को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में संघ के जिला मंत्री दीपक नेगी ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण गढ़वाल मंडल में सवा साल से एलटी के 30 प्रतिशत शेष पदों पर पदोन्नति पूूर्ण नहीं हो पाई है। इस कारण गढ़वाल मंडल के प्राथमिक शिक्षकों मेें भारी रोष है। उन्होंने कहा कि एलटी के 30 प्रतिशत शेष पदों में व्यायाम के 33, कला के 42, अंग्रेजी के पांच, विज्ञान के पांच, हिंदी के तीन, संगीत के दो, उर्दू के एक विषयों सहित 91 पद अभी पदोन्नति के लिए शेष बचे हुए हैं। नेगी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में कम छात्र संख्या होने के कारण शासन-प्रशासन ने विद्यालयों को एकल कर दिया है, जिस कारण प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति समाप्त हो गई है। अब प्राथमिक शिक्षकों के सम्मुख एकमात्र एलटी ही पदोन्नति का विकल्प बचा है। उन्होंने एलटी के 30 प्रतिशत शेष बचे पदों पर पदोन्नति के लिए जल्द ही विज्ञप्ति निकालने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में मधूसूदन हिंदवान, विपुल भंडारी, शमशेर जंग, जगदीश राठी, भीम सिंह, मनीष राणा, दिनेश गुसाईं, दीपक सजवान, अनिल कुमार व रमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें