फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालकों की मनमानी पर भड़कीं भाबर की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। ऑटो चालकों की मनमानी से आक्रोशित भाबर की महिलाओं ने प्रदेश के परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कोटद्वार-भाबर के बीच चलने वाले ऑटो चालकों के मनमाना किराया वसूलने पर रोक लगाए जाने और आवागमन के लिए सिटी बस की सुविधा उपलब्ध किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता, कलालघाटी, किशनपुर व झंडीचौड़ की महिलाएं तहसील पहुंचीं। उन्होंने मामले में प्रदेश के परिवहन मंत्री के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मंत्री को भेजे पत्र में लोगों ने कोटद्वार-भाबर में चल रहे ऑटो चालकों पर लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन ओवर लोडिंग पर सख्ती किए जाने के बाद ऑटो चालकों द्वारा ओवर लोडिंग नहीं करने के नाम पर लोगों से दो से तीन गुना किराया वसूल रहे हैं। लोगों द्वारा मनमाना किराया वसूलने का विरोध करने पर ऑटो चालक अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। इसके बाद भी ऑटो में ओवरलोडिंग जारी है।
इस अवसर पर कीर्तन मंडली मानपुर की अध्यक्ष नंदी देवी, कांती काला, सतेश्वरी देवी, अंजू देवी, उमा देवी, ऊषा देवी, आशा भंडारी, चंद्रा देवी व हंसी देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें