फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल कमिश्नर ने किया सतपुली और खैरासैण में प्रस्तावित झीलों का स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। गढ़वाल कमिश्नर एवं पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने रविवार को सतपुली और खैरासैंण में प्रस्तावित झीलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खैरासैंण झील के लिए चयनित स्थल को बेहद संकरा बताते हुए इस पर सवाल
विज्ञापन

उठाए हैं।
नई टिहरी में संपन्न कैबिनेट बैठक में सतपुली से खैरासैंण तक के क्षेत्र को 13 जिले 13 डेस्टिनेशन में चयनित किए जाने के बाद नयार घाटी पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर ने दोनों झीलों के लिए चयनित जगहों का मुआयना किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने कमिश्नर को बताया कि खैरासैंण झील की डीपीआर तैयार कर ली गई है, जबकि सतपुली झील की डीपीआर तैयार की जा रही है। खैरासैंण झील के बैराज की ऊंचाई 12 मीटर एवं लंबाई लगभग एक किलोमीटर होगी, जबकि लागत कुल 66 करोड़ रुपये होगी। वहीं सतपुली झील के बैराज की ऊंचाई 12 मीटर और लंबाई लगभग 650 मीटर होगी। गढ़वाल कमिश्नर अधिकारियों से बातचीत के दौरान जहां सतपुली झील के लिए चयनित स्थल की लोकेशन से खासे उत्साहित नजर आए, वहीं खैरासैंण झील के चयनित स्थल को बेहद संकरा बताते हुए उन्होंने पर्यटन विकास की दृष्टि से इस पर आशंका जताई।
इस दौरान जिलाधिकारी सुशील कुमार, अपर आयुक्त हरक सिंह रावत, तहसीलदार सतपुली राजेंद्र रतूड़ी, मुख्यमंत्री के बड़े भाई बृजमोहन रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, राजेंद्र सिंह रावत, एसडीओ सिंचाई विभाग संदीप मौर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें