फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसन और प्राणायाम करने की विधि और मुद्राओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि की ओर से सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिन जहां साधकों को योगाभ्यास कराया गया, वहीं उन्हें विभिन्न प्रकार के आसनों और प्राणायामों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को महादेव सरस्वती शिशु मंदिर जशोधरपुर में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ संयोजिका इंदू नौटियाल, कुलानंद बड़ोला, तुषार नैथानी व सुंदर नैथानी ने किया। शिविर के जिला प्रभारी विजय नौटियाल ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योग को ढालना होगा। तभी मनुष्य सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। इस दौरान उन्होंने आसनों एवं प्राणायाम की जानकारी दी। योग प्रशिक्षिका रजनी अग्रवाल ने शिविर में साधकों को भस्त्रिका, कपालभाति, वाह्यप्राणायाम, उज्जायी, अनुलोम-विलोम और आसनों में मंडूक आसन, गोमुख आसन, वक्रासन, मकरासन व भुजंगासन आदि करवाए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विजय भाटिया, विनोद धूलिया, आनंद घिल्डियाल, अश्विन कुमार, अजंलि, निशिता, खुशबू, महक व मनजीता आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें