फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक हादसे में ढाई साल की बच्ची की मौत, मां समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यूपी क्षेत्र में कोटद्वार-चिड़ियापुर बाईपास मार्ग पर एक बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ढाई साल की बच्ची, उसकी मां और बाइक सवार घायल हो गए हैं। परिजनों ने उन्हें कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहां बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि मंगलवार को बालासौड़ निवासी पूूजा देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह अशोक के साथ बाइक से देहरादून जा रही थी। उनके साथ ढाई साल की बच्ची रिया भी थी। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोटद्वार से उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने उन्हें कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि शाम को रिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। पूजा देवी और अशोक का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें