कोटद्वार। नगर निगम चुनाव को लेकर कोटद्वार पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के निकाय चुनाव पर्यवेक्षकों ने निकाय चुनाव की दावेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने बंद कमरे में एक एक कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सभी सीटों पर दावेदारों की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर नगर निगम उम्मीदवार के लिए करीब 25 भाजपाइयों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
रविवार को पनियाली स्थित वन विभाग के विश्रामग्रह में आयोजित बैठक में नगर निगम चुनाव के भाजपा पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व मंत्री खजानदास और रुद्रप्रयाग की वरिष्ठ भाजपा नेता शकुंतला जगवाण ने बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से एक एक कर मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पुरुष, महिला सामान्य सीट, महिला आरक्षित सीट को लेकर जानकारी ली।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रावत, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, धीरेंद्र चौहान, सुमन कोटनाला, भुवनेश खर्कवाल, राजेंद्र अंथवाल, शशि नैनवाल, रश्मि राणा, ममता देवरानी, सुनीता कोटनाला, किरन काला, सुनीता देवी व अनीता आर्य आदि मौजूद थे।