कोटद्वार। कोटद्वार में आयोजित तहसील दिवस पर 26 लोगों ने उपजिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं के संबंधित शिकायत की। उन्होंने बार-बार तहसील दिवस पर शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने एसडीएम से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम राकेश तिवारी ने अधिकारियों को समस्याओं को गंभीरता के साथ निस्तारण करने की चेतावनी दी।
मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में बालासौड़ के लोगों ने उनके क्षेत्र में पेयजल किल्लत और कौड़िया तिराहे पर अतिक्रमण का मामला उठाया। कहा कि लगातार तहसील दिवसों मेें मामला उठाने के बाद भी अधिकारी लोगों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता को भुगतना पड़ रहा है। सबसे अधिक शिकायतें बीडीओ दुगड्डा कार्याय से संबंधित पहुंचीं। लोगों का कहना था कि बीडीओ कार्यालय से गांव के विकास के लिए बजट पास नहीं कराया जा रहा है। लोगों को मनरेगा का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते गांव के विकास ठप हो गए हैं। बीडीओ के पास शिकायत करने पर उनकी एक नहीं सुनी जाती।
इस अवसर पर फरियादियों ने कुल 26 शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीएम ने छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया और शेष के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-फोटो