फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गोखले मार्ग के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पुलिस और प्रशासन की ओर से शनिवार शाम को गोखलेे मार्ग से जब्त किए गए सामान के विरोध में रविवार को गोखले मार्ग की दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर त्योहार मेें होली का सामान उठाने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

रविवार को गोखले मार्ग व्यापार समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में व्यापारी गोखले मार्ग में एकत्र हुए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मित्तल ने प्रशासन पर गोखले मार्ग के व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी एसएसपी और डीएम से होली को लेकर वार्ता हुई थी। कहा गया था कि होली के दौरान होली का सामान लगाने की छूट दी जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने प्रति वर्ष की भांति होली से पूर्व अभी तक बैठक नहीं की और न ही व्यापारियों को होली का सामान बेचने संबंधी निर्देश दिए। ऐसेे में बिना व्यापारियों को बताए ही दुकानों के आगे से सामान उठाना अनुचित है। प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाते हुए व्यापारियों को प्रताड़ित करना चाहता है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेताया कि प्रशासन ने अगर अभी भी अपनी तानाशाही रवैये पर रोक नहीं लगाई तो व्यापारी सड़कों पर उतर जाएंगे और पूरा कोटद्वार बाजार बंद करा दिया जाएगा।
इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, ताजुद्दीन, एहसान आलम, तुषार गोयल, अहमद हसन, आलोक अग्रवाल, रश्वनी अग्रवाल, गोपी चंद, प्रदीप अग्रवाल, मनोज कुमार, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें