कोटद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकीनगर कोटद्वार की प्रियांशी का चयन उत्तराखंड राज्य की अंडर-17 हॉकी टीम में हुआ है। इसके अलावा जीजीआईसी कोटद्वार की प्रतिभा, पुष्पांजलि और हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी के शिवम का चयन हुआ है। वह राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से खेलेंगे।
एसवीएम इंटर कालेज जानकीनगर के व्यायाम शिक्षक और कोच सतपाल सिंह ने बताया कि 27 नवंबर से दो दिसंबर तक अंबाला (हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हो रही है। इसके लिए कोटद्वार से उत्तराखंड राज्य की हॉकी टीम अंडर-17 में प्रियांशी, प्रतिभा, पुष्पांजलि और शिवम का चयन हुआ है। सरस्वती विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की अंडर-17 टीम में चयनित कोटद्वार के खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करने की उम्मीद है। इस अवसर पर अनिल कोटनाला, अनिल भटनागर, नीरज अग्रवाल, राहुल भाटिया, राजेंद्र शर्मा, भूपेंद्र, रोहित बलोदी, हरीश नौटियाल, राकेश चमोली, संतोष, संगीता रावत व प्रीति बलूनी आदि मौजूद रहे।
-फोटो