फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हमारी बेटियां हमारा गौरव’ में 10 महिलाएं सम्मानित

Fri, 05 May 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
Respect - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
आस्था सेवा संस्थान पौड़ी गढ़वाल की ओर से ‘हमारी बेटियां हमारा गौरव’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोेजन किया गया। इसमें बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया।       
विज्ञापन


शुक्रवार को यमकेश्वर ब्लाक के सभागार में आयोजित समारोह का मुख्य अतिथि यमकेश्वर की विधायक रितु खंडूड़ी, जिला पंचायत सदस्य डा. मीरा रतूड़ी, आनंद सिंह बिष्ट व ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी के दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।       

इस अवसर पर विधायक रितु खंडूड़ी ने बेटियों को और अधिकार दिए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि पढ़ी लिखी मां ही अपने बच्चों की सही परवरिश और एक शिक्षित समाज की स्थापना कर सकती है। इस अवसर पर सरिता देवी, सीमा देवी, अर्चना देवी, रजनी देवी, दीपा देवी, किरन देवी, निर्मला देवी, संतोषी देवी, लक्ष्मी देवी, अंजु देवी को दो लड़कियां होने के बाद परिवार नियोजन अपनाने और बेटियों को शिक्षा देने के लिए सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से प्रकाशित बेटियों की आवाज पुस्तक का विमोचन भी किया गया।    
विज्ञापन

   
इस अवसर पर आस्था सेवा संस्थान के सचिव राकेश चंद्रा, बीडीओ राजपाल सिंह नेगी, प्रधान संगठन अध्यक्ष यमकेश्वर दिनेश भट्ट, ग्राम प्रधान अनिल नेगी, कमला देवी, शशीधर उनियाल आदि मौजूद थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें