फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से लैंसडौन रेंज की 10.50 हेक्टेयर वन संपदा राख

विज्ञापन
लैंसडौन में आग बुझाते छावनी वन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग की लैंसडौन रेंज और छावनी वन क्षेेत्र में आग लगने से करीब 10.50 हेक्टेयर जंगल जल गए। वहीं दो दिनों से जल रहे लैंसडौन छावनी के जंगलों की आग को कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया।
विज्ञापन

लैंसडौन वन रेंज की अधिकारी पूनम कैंथोला ने बताया कि इस फायर सीजन में आग के कारण दो क्षेत्रों में रोपे गए पौधों को नुकसान पहुंचा है। इसमें गुमगांव और बरस्वार आरक्षित वन क्षेत्र में ग्रीन इंडिया योजना के तहत पौधरोपण किया गया था। आग के कारण 10 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिसमें विभाग को 27 हजार 625 की राशि का नुकसान हुआ है। उन्होंने लोगों से आग को रोकने में वन विभाग के साथ सहभागिता निभाने की अपील की।
उधर, छावनी के अधीन दो दिन से जल रहे जंगलों की आग मंगलवार को छावनी वन विभाग के कर्मचारियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझा दी। वहीं मंगलवार दोपहर में एक बार फिर से चर्च रोड के पास जंगल में आग लग गई। सूचना मिलते ही छावनी के वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। छावनी विभाग के एई एसवीएस राणा ने बताया कि आग से नए पौधों को नुकसान पहुंचा है, जबकि पेड़ों को जलने से बचा लिया गया। छावनी विभाग की मुख्य अधिशासी अधिकारी शिल्पा ग्वाल ने लोगों से जंगल आग से बचाने के लिए सहभागिता निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें