फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendra Bhatt: कौन हैं उत्तराखंड BJP के नए प्रमुख, लगातार दूसरी बार चुने गए, राममंदिर आंदोलन में भी शामिल रहे

Tue, 01 Jul 2025 07:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

Uttarakhand BJP President News: महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड भाजपा का लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले किसी भी अध्यक्ष को दूसरी बार संगठन की बागडोर संभालने का अवसर नहीं मिला। भट्ट भाजपा के 10वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ही लगातार दूसरी बार इस पद के लिए चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन की प्रक्रिया में केवल महेंद्र भट्ट का ही नामांकन हुआ था। मंगलवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा ने महेंद्र भट्ट के निर्वाचित होने का औपचारिक एलान किया। महेंद्र भट्ट दो बार विधायक भी रह चुके हैं। उन्हें संगठन में लंबा अनुभव है। चलिए आपको बताते हैं महेंद्र भट्ट के सियासी सफर के बारे में।

 

विज्ञापन

रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई
महेंद्र भट्ट प्रदेश की राजनीति के अलावा कई आंदोलनों में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान वे 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे। वहीं, उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।

भट्ट ने 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। वे 1997 में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे। 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवामोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला। इसके बाद 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।

2002 में यहां से बने विधायक
2002 से 2005 तक भट्ट युवामोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे। इसके साथ ही हिमाचल एवं महाराष्ट्र युवामोर्चा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभाला। 32 साल की उम्र में 2002 से 2007 तक वे उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए और विधानमंडल में मुख्यसचेतक का दायित्व संभाला।

वहीं, 2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व संभाले। वे प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे। 2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष रहे।

2017 में फिर इस सीट से बने विधायक
2012 से 2014 तक वे दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी बने। 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा में प्रदेश मंत्री बने। 2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए। 
विज्ञापन

लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने का बनाया रिकॉर्ड
मंगलवार को औपचारिक घोषणा के साथ ही महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड भाजपा का लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले किसी भी अध्यक्ष को दूसरी बार संगठन की बागडोर संभालने का अवसर नहीं मिला। भट्ट भाजपा के 10वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें