फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने घटाया उत्तराखंड में मिट्टी के तेल का कोटा

Mon, 11 Apr 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मिट्टी के तेल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्रदेश को केंद्र से और अधिक मिट्टी का तेल मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इसके उलट कोटा घटा दिया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में नए वित्तीय वर्ष के पहले त्रैमास में प्रदेश को एक लाख, 43 हजार लीटर कम तेल मिला है। अप्रैल, मई, जून के लिए प्रदेश को जो कोटा मिला है, उसे जिलों को आवंटित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


चारधाम यात्रा मई में शुरू होगी, लेकिन श्रद्धालुओं का आना अभी से शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर केंद्र से मांग की गई थी कि मिट्टी के तेल का कोटा अधिक बढ़ा कर दिया जाए। 

तेल के आवंटन का आदेश जारी 
वर्ष 2016-17 के प्रथम त्रैमास अप्रैल, मई, जून के लिए खाद्य विभाग ने केंद्र को 2930 किलो लीटर (केएल) का मांग पत्र भेजा था। इस पर केंद्र ने 2787 केएल कोटा आवंटित किया है। एक केएल एक हजार लीटर के बराबर होता है। 
विज्ञापन


इस तरह प्रदेश को नए वित्तीय वर्ष में 143 के एल कम मिट्टी का तेल मिला है, जो एक लाख 43 लीटर होता है। केंद्र से कोटा आवंटित होने के बाद प्रमुख सचिव खाद्य एवं आपूर्ति राधा रतूड़ी ने जिलेवार मिट्टी के तेल के आवंटन का आदेश जारी कर दिया है। 

आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक जनपद में केवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित दुकानदारों के माध्यम से राशन कार्ड पर निर्धारित दर पर नियमानुसार मिट्टी का तेल वितरित किया जाएगा। 
विज्ञापन


आवंटन के बाद वर्तमान त्रैमास के लिए तीन हजार लीटर मिट्टी के तेल का कोटा भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन के रिजर्व में अवशेष रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें