केदारघाटी की आपदा के बाद जहां एक ओर अपनी पीड़ा को भुलाकर दूसरों की मदद करने की कहानियां आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि जिस पर यकीन करना भी मुश्किल हो रहा है।
'उत्तराखंड में कहर' अपडेट के लिए क्लिक करें
मंदिर में भी लूटपाट
आपदा वाले दिन केदारनाथ में ही मौजूद निजामुद्दीन, चर्च लेन, नई दिल्ली के सुरेश गुप्ता और महेंद्र कुमार ने हरिद्वार में अमर उजाला को बताया कि कुछ लोगों ने केदारनाथ मंदिर में भी लूटपाट की।
तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार
मूर्तियों के जेवर-गहने और दानपात्र से पैसे भी निकाले गए। यही नहीं, कुछ लोगों को महिलाओं के शवों से भी जेवर-गहने उतारते देखा गया।
तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत