फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेनः परीक्षा देने जाएं तो इन बातों का रखें ख्याल

Fri, 25 Mar 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ कागज जरूरी तौर पर ले जाने होंगे। परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी कागजात तैयार कर लें। यह भी ध्यान रखें कि परीक्षा में हर यूनिट की बराबर हिस्सेदारी होती है।
विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक अगर छात्र ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी है तो उसे केवल एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा लेकिन जिन छात्रों ने 12वीं की परीक्षा वर्ष 2014 या 2015 में पास की हो और इस साल इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन न किया हो, उन्हें अपनी मार्कशीट साथ ले जानी होगी। जिन छात्रों ने साल 2014 या 2015 में 12वीं पास की हो और 2016 में इंप्रूवमेंट परीक्षा दी हो, उन्हें अपना इंप्रूवमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड भी साथ ले जाना होगा।

सभी यूनिट पर बराबर दें ध्यान
जेईई मेन परीक्षा में किसी भी विषय से विशेष यूनिटों का प्रभाव नहीं होगा। बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के मुताबिक हर यूनिट से बराबर हिस्सेदारी होती है। इसके लिए बोर्ड विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पत्रों के कई सेट बनवाता है। लिहाजा छात्रों को सभी यूनिट पर बराबर फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन


9.30 के बाद प्रवेश नहीं
बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि नौ बजे से परीक्षा केंद्र के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। सुबह दस बजे से परीक्षा शुरू होगी। सुबह 9.30 बजे के बाद से किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें