फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरियों को बचाने के लिए तेेंदुए से भिड़ गई जानकी

Sun, 24 Apr 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
जानकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागेश्वर बुड़घुना गांव की बहादुर जानकी अपनी जान की परवाह किए बगैर बकरियों को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई।
विज्ञापन


दुए ने भिड़ंत के दौरान महिला जख्मी हो गई। इस बीच आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शनिवार सुबह मनकोट के बुड़घुना गांव निवासी 40 वर्षीय जानकी देवी पत्नी मोहन चंद्र बकरियों को चराने के लिए गांव से सटे जंगल में गई थी। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। जानकी देवी साहस का परिचय देते हुए बकरी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई।
विज्ञापन


निवाले को मुंह से छिनता देख तेंदुआ जानकी देवी पर झपट गया। इस हमले में जानकी देवी को गंभीर चोटें आ गई। जानकी देवी की चीख सुनकर पास में मौजूद उसके पति मोहन चंद्र सहित आसपास से पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के हमले में हालांकि एक बकरी की मौत हो गई, लेकिन जानकी के साहस के कारण अन्य बकरियां बच गईं।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण भुवन चंद्र, राजन, पूरन चंद्र, केवलानंद, विशंभर दत्त घायल जानकी को 108 वाहन से जिला अस्पताल लाए, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वन विभाग के रेंज ऑफीसर आन सिंह कांदली ने जानकी देवी को मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें