फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः सेना करेगी नहर किनारे मिले रॉकेटों की जांच

Thu, 28 Apr 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
रॉकेट - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में मिले रॉकेटों की जांच अब सेना करेगी। पुलिस की ओर से पूरा मामला सेना के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


सेना की ओर से नहर किनारे मिले रॉकेटों की विस्फोटक क्षमता का भी परीक्षण किया जाएगा। हालांकि रॉकेट के सक्रिय या फिर निष्क्रिय होने को लेकर अभी तक कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि सेना की जांच में ही यह पता लग पाएगा कि रॉकेट सक्रिय हैं या फिर निष्क्रिय।

मंगलौर क्षेत्र में नसीरपुर के पास गंगनहर के किनारे पर बुधवार को पांच रॉकेट लावारिस हालत में पड़े हुए मिले थे। सूचना मिलने पर पुलिस के बम निरोधक दस्ते और सेना के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की थी।
विज्ञापन


बाद में सेना के आयुध विभाग के लोगों ने इन पांचों रॉकेटों को नारसन पुलिस चौकी के पीछे जगंल में गड्ढे के नीचे दबा दिया था। अधिकारियों के अनुसार इन राकेटों का इस्तेमाल बंकर ध्वस्त करने और हवा में निशाना लगाने के काम में होता है।

इन रॉकेटों के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के बम निरोधी दस्ते ने एसएसपी के माध्यम से सेना को एक रिपोर्ट भेज कर इन रॉकेटों की जांच की मांग की है। सेना से इनकी विस्फोटक क्षमता और इनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जो पांच रॉकेट मिले थे वो ज्यादा पुराने नहीं लग रहे थे। कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि सेना को जांच के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। रॉकेट कहां से आये और कौन लाया ये सब जांच के बाद ही पता चल पायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें