अमर उजाला रूपांतरण अब होली के रंगों संग स्वाद का तड़का लेकर आ रहा है। ‘रंग बरसे’ कार्यक्रम में आपको न सिर्फ कुकिंग कर पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा बल्कि अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से बातचीत करने और फोटो खिंचवाने का भी समय मिलेगा।
26 मार्च को अमर उजाला रूपांतरण क्लब डालडा की ओर से घंटाघर के समीप स्थित फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी में होली आयोजन ‘रंग बरसे’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर रूपांतरण लेडीज क्लब की सदस्यों के लिए कुकिंग कांटेस्ट होगा।
दस रेसिपी चुनी जाएगी
प्रतिभागी पहले अमर उजाला कार्यालय पहुंच कर प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन करा ले। इसके साथ ही अपनी रेसिपी भी कार्यालय में जमा कर दें। इन रेसिपी में से दस रेसिपी चुनी जाएगी। इनके बीच 26 मार्च को प्रतियोगिता होगी।
विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। यह दिन महिलाओं के लिए यादगार बनने जा रहा है, क्योंकि इस दिन महिलाएं अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से मिल सकेंगी।
जीटीएम बिल्डर एंड प्रमोटर्स के सीएमडी तुषार कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में शर्मिला टैगोर मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम में तंबोला भी खेला जाएगा। कावेरी ज्वैलर्स की ओर से उपहार दिए जाएंगे।