केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्टूडेंट ग्लोबल एप्टीट्यूड इंडेक्स (एसजीएआई) का शेड्यूल बदल दिया है।
पढ़ें, उत्तराखंड में पकड़ी गई सबसे बड़ी चोरी
दसवीं के छात्रों के हर साल जनवरी माह में होने वाली यह परीक्षा अब हर साल नवंबर में होगी। 2013-14 सत्र के छात्रों के लिए नवंबर 2013 में होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस टेस्ट के लिए प्रति छात्र 100 रुपए शुल्क लिया जाएगा। देहरादून से हर साल इस टेस्ट में करीब पांच हजार छात्र शामिल होते हैं।
यह होता है एसजीएआई
बोर्ड की ओर से एसजीएआई कराने का मकसद छात्र की निर्णय क्षमता जानने के साथ ही किसी भी विषय विशेष में उसकी गंभीरता परखना है।
पढ़ें, सीबीएसई ने जारी किए सख्त नियम
इस पेपर पेंसिल टेस्ट में अनुत्तीर्ण होने का प्रावधान नहीं है। छात्र को एक से पांच तक अंक दिए जाते हैं। इस टेस्ट का मकसद उन अभिभावकों जागरूक करना भी है जो जबर्दस्ती बच्चों पर अपनी पसंद के विषय लाद देते हैं।
इस वर्ष हुए बदलाव
- जनवरी के बजाय नवंबर में एसजीएआई कराने का मकसद बच्चे के 11वीं में दाखिले से पहले ही उसे रिपोर्ट दे देना है ताकि उसके मुताबिक वह एडमीशन ले सके।
- इस टेस्ट के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इस प्रक्रिया में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।
- पंजीकरण सीबीएसई के पास उपलब्ध ऑनलाइन छात्रों की सूची के आधार पर मान्य होगा। स्कूल 100 रुपए प्रति छात्र के खर्च पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
- स्कूल छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण 15 अक्तूबर तक करा सकते हैं।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...