फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के गदेरे में मिला सिर कटा कंकाल, हड़कंप

Mon, 28 Mar 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
कंकाल - फोटो : concept photo
विज्ञापन
उत्तराखंड में अल्मोड़ा के रानीखेत-जालली मोटर मार्ग पर कमेटपानी गांव को जाने वाले रास्ते के पास गदेरे में सिर विहीन अज्ञात कंकाल बरामद हुआ है।
विज्ञापन


कंकाल पूरी तरह गल चुका था, जिसके चलते पहचान नहीं हो पा रही है। राजस्व पुलिस ने आनन-फानन में अनुमान लगाते हुए पंचनामे में कंकाल को महिला का बता दिया। वहीं, राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि कंकाल पर पुरुष अंडरवियर मिला है। शव के 20 से 25 दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

शुक्रवार शाम कुछ ग्रामीण महिलाएं जंगल में लकड़ी बीन रही थीं। गदेरे के पास पत्थरों के बीच उन्हें कंकाल दिखा। इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी गई। शनिवार सुबह तहसीलदार दामोदर पांडेय के नेतृत्व में राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। कंकाल को देखा तो सिर गायब था तथा शरीर का मांस पूरी तरह गल चुका था। कंकाल पर पैंट, कमीज और जैकेट पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने कंकाल के महिला होने का अनुमान लगाते हुए पंचनामा भरा और राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस का तर्क है कि पैंट और कमीज महिलाएं भी पहनती हैं, इसलिए हो सकता है कंकाल किसी महिला का हो। 
फिलहाल, कंकाल और कपड़ों को 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखा गया है। इस बीच पहचान नहीं हो पाई तो कंकाल का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें