न्यूज चैनल के स्टिंग से उत्तराखंड में खनन का शर्मनाक खेल सामने आया है। मसलन विधायक मदन बिष्ट खनन कारोबारी किसी अभिषेक से जबर्दस्ती फार्च्यून कार हासिल करने का दावा करते हैं।
वह यह भी बताते हैं कि राज्य में खनन के पट्टे पर संबंधित जिले के एसपी और डीएम को प्रतिदिन एक लाख रुपये की रिश्वत देनी होती है। इसके अलावा बिष्ट प्रतिदिन एक लाख अवैध ट्रक निकलने का दावा करते हैं।
इस दौरान बिष्ट बार-बार बागी विधायक हरक सिंह रावत की अभिषेक से जान पहचान की ही बात नहीं करते बल्कि खुद के लिए खनन पट्टा हासिल करने की भी बात करते हुए हरक की ओर से भी खनन पट्टा हासिल करने की बात करते हैं।