फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टिंग से सामने आया उत्तराखंड में खनन का शर्मनाक खेल

Sun, 08 May 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली-देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज चैनल के स्टिंग से उत्तराखंड में खनन का शर्मनाक खेल सामने आया है। मसलन विधायक मदन बिष्ट खनन कारोबारी किसी अभिषेक से जबर्दस्ती फार्च्यून कार हासिल करने का दावा करते हैं।
विज्ञापन


वह यह भी बताते हैं कि राज्य में खनन के पट्टे पर संबंधित जिले के एसपी और डीएम को प्रतिदिन एक लाख रुपये की रिश्वत देनी होती है। इसके अलावा बिष्ट प्रतिदिन एक लाख अवैध ट्रक निकलने का दावा करते हैं।

इस दौरान बिष्ट बार-बार बागी विधायक हरक सिंह रावत की अभिषेक से जान पहचान की ही बात नहीं करते बल्कि खुद के लिए खनन पट्टा हासिल करने की भी बात करते हुए हरक की ओर से भी खनन पट्टा हासिल करने की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'डीएम-एसपी को एक-एक लाख रुपये देने होते हैं'

हरक सिंह रावत - फोटो : file photo
​हालांकि हरक अभिषेक से जान पहचान और खनन पट्टा हासिल करने से इनकार करते हैं।

स्टिंग में बिष्ट खनन व्यापारी अभिषेक की बात करते हुए कहते हैं, पिछली बार उसे मैंने धमकाया। मैंने कहा, फार्च्यून हो। झगड़ा हुआ। मैंने कहा, फार्च्यून चाहिए मुझे। दूसरे ही दिन आ गई फार्च्यूनर।

इसी दौरान खुद अपने चेलों के लिए 8-9 पट्टे हासिल करने का दावा करते हुए बिष्ट कहते हैं कि इस धंधे में अब कमाई नहीं है। पट्टे पर एक दिन के लिए डीएम-एसपी को एक-एक लाख रुपये देने होते हैं। जैसे पट्टा 8 दिन चलेगा तो 8 दिनों के लिए रोज एक-एक लाख रुपये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें