फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरी को ले जाने वाले युवक पर अपहरण का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को आकाश निवासी सीतापुर 13 जून की सुबह आठ बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जब उन्होंने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उनमें आकाश उनकी बेटी को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया है। आरोप लगाया कि आकाश के पिता गोपाल प्रसाद ने भी घर से भगाने में सहयोग किया। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने आकाश के घर वालों से पूछा तो कुछ भी बताने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें