श्रवणनाथ नगर क्षेत्र में एक होटल में ठहरे हापुड के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि इसका कारण साफ नहीं हो सका है।
शिवमूर्ति चौक वाली गली में होटल गंगा सागर यात्री निवास में बृहस्पतिवार देर शाम एक युवक होटल में ठहरा था। होटल के रजिस्टर में उसने अपना नाम आशीष पुत्र कौशल कुमार निवासी भटोनिया धौलाना जिला हापुड यूपी दर्ज कराया था।
सुबह होटल कर्मचारी ने युवक से शुक्रवार को भी ठहरने के लिए एडवांस रकम देने को कहा। युवक ने कुछ ही देर में नीचे आकर पेमेंट देने की बात कही। जब काफी देर तक युवक नहीं पहुुंचा तब होटल के कर्मचारी ने पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। तब मायापुर चौकी प्रभारी दुर्गेश चंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुंडा तोड़कर अंदर कमरे में प्रवेश किया। देखा कि युवक का शव कंबल के फंदे से पंखे के सहारे झूल रहा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। चौकी प्रभारी के अनुसार 24 वर्षीय युवक के खुदकुशी कर लेने की बात साफ नहीं है।