फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसोलेट करने से पूर्व मेला अस्पताल में एंबुलेंस से उतरकर भाग असम का युवक

विज्ञापन
पुलिस और मेडिकल टीम द्वारा पकड़ा गया दिल्ली जमात से आए असम प्रदेश निवासी एक युवक । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
दिल्ली जमात से आए असम निवासी एक युवक आइसोलेट होने से पहले मेला अस्पताल परिसर से भाग निकला। पुलिस और अस्पताल कर्मियों ने उसे आधे घंटे बाद ब्रह्मपुरी से पकड़ लिया। इसके बाद युवक को आईसोलेशन वार्ड में कड़ी निगरानी में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी की सूचना पर लक्सर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा ने टीम के साथ सुल्तानपुर पहुंचे और तीन लोगों को आइसोलेट करने के लिए मेला अस्पताल के लिए भिजवा दिया। तीनों लोगों को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेेंस से मेला अस्पताल लेकर पहुंची। जैसे ही तीनों को एंबुलेंस से उतारा जा रहा था तो इस दौरान एक युवक भागने में कामयाब रहा। युवक के फरार होने से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस में हड़कंप मच गया।
पुलिस और अस्पताल की टीम ने उसका पीछा किया। पता चला कि युवक ब्रह्मपुरी की तरफ भागा है। ब्रह्मपुरी के कई युवाओं ने पुलिस टीम का सहयोग किया और उसे ढूंढ निकाला। इसके बाद पुलिस और मेडिकल टीम ने युवक को मेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। मेला अस्पताल प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रकरण को लेकर सीएमओ को अवगत करा दिया है। इसके अलावा अन्य कार्रवाई करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------
मरीज को कई जगह थूकता हुआ देखा गया
दिल्ली जमात से लौटा युवक मेला अस्पताल परिसर से भागते समय कई जगह थूकता हुआ देखा गया। वह जिस रास्ते से भागता हुए देखा गया उसे पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। कुछ क्षेत्रों में कीटनाशकों का छिड़काव भी किया गया। इस दौरान ब्रह्मपुरी के लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें