फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संभाले हुए हैं शहर का मोर्चा

विज्ञापन
बैरागी कैंप घाट पर मास्क और गलब्स के बिना सफाई करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बीच नगर निगम के सफाई कर्मचारी बड़ी जीवटता के साथ सफाई व्यवस्था बनाए रखने का मोर्चा संभाले हुए हैं। घर-घर से कूड़ा उठाने से लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड तक प्रतिदिन पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारी अपने जीवन की परवाह न कर पीठ पर कीटनाशक दवाई का कैन लादकर सैनिटाइज तथा छिड़काव का काम कर रहे हैं। केेआरएल के सफाई कर्मचारी राजू ने बताया कि वह सुबह सात बजे से दोपहर तक चार रेहड़ा कूड़ा घरों से इकट्ठा करता है। पर्यावरण पर्यवेक्षक सुभाष की पर्यावरण कर्मियों की टीम पर नालियों की सफाई से लेकर गलियों की सफाई कार्य में जुटी है। पर्यावरण पर्यवेक्षक प्रमोद ने बताया कि ज्वालापुर की घनी आबादी वाली तंग गलियों में घुसकर भी दवाई का छिड़काव कराया गया है। सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सामान्य दिनों से अधिक काम कर रही है।
60 अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त करें
मेयर अनीता शर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर नाला-नालियों की सफाई के लिए तत्काल प्रभाव से 60 अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त करने का निर्देश दिए हैं। मेयर ने पत्र में कहा कि नगर निगम के कर्मचारी शहर में दवाई का छिड़काव करने में लगे हैं। इससे सफाई व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नालों व नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। इसलिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत है। वहीं उन्होंने लॉकडाउन में मेहनत मजदूरी से वंचित मजदूरों की 1000 रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 5000 रुपये करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें