फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने शनिवार की दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लालढांग के मीठीबेरी निवासी आनंद सिंह पुत्र गुन्नू सिंह चंडी देवी मंदिर में ड्यूटी करते थे। बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर स्थित होटल पिनाका के पास श्यामपुर की तरफ से गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में आनंद सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। शनिवार की दोपहर इलाज के दौरान आनंद की मौत हो गई। सीओ अवनी तिवारी ने बताया कि परिवार की तरफ से तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें