फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। हेतमपुर में करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व हुई मारपीट की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने आईएमसी चौक पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर प्राथमिकी तो दर्ज कर ली, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम जाम लगने से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में सीओ सदर भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से वार्ता की। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें