फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पत्नी से विवाद के बाद बच्चों को नहर में फेंकने पहुंचा युवक, बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली के प्रेमनगर घाट के पास का मामला, वापस भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में एक युवक अपने तीन मासूम बच्चों को लेकर प्रेमनगर घाट पहुंच गया। आरोप है कि युवक बच्चों को गंगनहर में फेंकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान घाट के आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने युवक को पकड़कर बच्चों को उसके कब्जे से सुरक्षित निकाल लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काउंसिलिंग की और वापस घर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, टिबड़ी निवासी युवक की अपनी पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह अपने तीन छोटे बच्चों को लेकर प्रेमनगर घाट पहुंच गया। यहां वह बच्चों को नहर में फेंकने की कोशिश कर रहा था। समय रहते स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाया। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी बुलाकर दोनों की काउंसलिंग की। युवक ने पुलिस को बताया कि गुस्से में उसने यह कदम उठाने का फैसला किया था और बच्चों को नहर में फेंकने के बाद खुद भी कूदने की बात कही। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति नशे का आदी है और आए दिन विवाद करता है। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि दंपती को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें