फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवा कांग्रेस ने क्षेत्र में तेज की संगठन की गतिविधियां

Fri, 20 Nov 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी है। शुक्रवार को विधानसभा युवा कांग्रेस प्रभारी जयंत जोशी और अध्यक्ष सौरभ सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंचायत क्षेत्रों का भ्रमण किया। इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज धनगर के कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

विधानसभा प्रभारी जयंत जोशी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में युवा कांग्रेस भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज धनगर ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उनके अनुसार, पिछले 15 वर्षों से भाजपा विधायक क्षेत्र का अपेक्षित विकास कराने में असफल रहे हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान, पवन पाल, मोहित बावरा, रविंदर सिंह, जाहिद मलिक, हर्ष, शरण बालियान, पारुल चौधरी और वंश पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें