फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नर्सिंग कॉलेज में घुसकर बवाल, ग्राम प्रधान सहित 10 नामजद

Fri, 20 Nov 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

जेसीबी से निर्माणाधीन रैंप और कॉलेज की संपत्ति तोड़ी, केयर टेकर से मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार/बहादराबाद। क्षेत्र के किशनपुर-रोहलकी स्थित केयर नर्सिंग कॉलेज में पार्किंग निर्माण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ शराब के नशे में कॉलेज पहुंचे और केयर टेकर व मजदूरों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान प्रधान ने केयर टेकर पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि इसके बाद जेसीबी बुलाकर निर्माणाधीन रैंप, नाली के स्लैब और कॉलेज की बाउंड्री को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, राजकुमार चौहान निवासी ग्राम बोंगला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किशनपुर-रोहलकी स्थित केयर नर्सिंग कॉलेज में केयर टेकर के पद पर कार्यरत है। 15 नवंबर की रात करीब 9:20 बजे कॉलेज परिसर में पार्किंग निर्माण का काम चल रहा था। वह अपनी मौजूदगी में मजदूरों से रैंप बनवा रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान विकास चौहान अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी लोग शराब के नशे में थे और आते ही गाली-गलौज करते हुए मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। विकास चौहान ने अचानक फावड़ा उठाकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने हंगामा करते हुए जेसीबी मौके पर बुला ली। जेसीबी से निर्माणाधीन रैंप के साथ नाली के ऊपर पड़े स्लैब और कॉलेज की बाहरी बाउंड्री को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


केयर टेकर ने शिकायत में बताया कि कॉलेज में छात्रावास भी संचालित है, जिसमें 200 से अधिक छात्राएं रहती हैं। आरोपियों के इस हंगामे और तोड़फोड़ के बाद कॉलेज का स्टाफ, फैकल्टी और छात्राएं भयभीत हैं। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर भी दी गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ग्राम प्रधान विकास चौहान के अलावा अभि चौहान, आर्यन चौहान, शुभम, योगेश, संजीव डीलर, सचिन, मोहित, सानू और विशाल सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें