फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में मारपीट की सूचना पर एक मकान में पहुंची पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गोपाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात शनिदेव चौक, जगजीतपुर निवासी आशीष कश्यप पुत्र बाबूराम ने जगजीतपुर चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसके मकान में रहने वाले गोपाल गोस्वामी ने उसके साथ मारपीट की है और उसके पास अवैध तमंचा है।
थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शनिदेव चौक से मातृसदन रोड की तरफ जाते समय आरोपी गोपाल निवासी ग्राम तुगलपुर थाना खानपुर हाल शनिदेव चौक जगजीतपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें