फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जमालपुर में तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर में पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात पुलिस टीम जगजीतपुर चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम निर्माणाधीन हाईवे के कच्चे लिंक मार्ग से जमालपुर की ओर जा रही थी। जमालपुर-जियापोता मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखकर वह लंगड़ाते हुए जियापोता रोड की ओर जाने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक कुमार (32) निवासी नूरपुर पंजनहेड़ी बताया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें