फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से छेड़खानी और अश्लील इशारे करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी को एक युवक लगातार परेशान कर रहा है। आरोप था कि किशोरी को गलत इशारे कर परेशान कर रहा था। इस संबंध में पोक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।
विज्ञापन

कोतवाल प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को आरोपी अभिषेक निवासी आनंद मौनी बाबा आश्रम भीमगोड़ा बैराज कनखल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें