फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर यूपी के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जेल भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। विभिन्न स्थानों पर दबिश दिए जाने के बाद आरोपी शनिवार को खुद थाने पहुंच गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ आदर्श यादव निवासी ग्राम जलालपुर, माहपुर सैदपुर गाजीपुर यूपी ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि किशोरी को बहलाकर ले जाने के बाद उसने 22 तारीख को उससे दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। डरी सहमी किशोरी घर लौटी और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। दबिश के बाद आरोपी 24 अक्तूबर को खुद थाने पहुंचा। इसके बाद विवेचक ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें