फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शराब ठेके के पास झगड़ा कर रहे चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, शांतिभंग में किया चालान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद में देसी शराब के ठेके के पास लड़ाई-झगड़ा कर हंगामा करना चार युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मामला शुक्रवार की देर रात का है। जब रोशनाबाद स्थित देसी शराब के ठेके के पास चार युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान मौके पर हंगामा होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और एक-दूसरे को मारने-पीटने पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि आरोपी रवि कुमार निवासी बहादरपुर हरिद्वार, जगदीश निवासी फतेहाबाद बुलंदशहर हाल महादेवपुरम सिडकुल, सूरज निवासी ग्राम शिवपुरी अफजलगढ़ बिजनौर हाल लेबर कॉलोनी रानीपुर, संदीप निवासी सीबी गंज, पस्तोर बरेली हाल फ्रेंड्स कॉलोनी सिडकुल का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें