फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संदिग्ध हालत में कमरे में मृत मिला युवक, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बंद कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक मृत पड़ा मिला और उसकी पत्नी भी पास में ही बदहवास स्थिति में मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव केा कब्जे में लिया। जांच में छत के पंखे के कुंडे पर चुन्नी का फांसी का फंदा मिला। युवक के गले पर भी फांसी के निशान हैं। आशंका है कि आत्महत्या की है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, करीब छह महीने पहले गोवर्धन (23) पुत्र राजकुमार निवासी गढ़ रानीपुर की शादी सोनिया से हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब कमरे से पति-पत्नी के बाहर न आने पर भाई धीरज ने दरवाजा खटखटाया। मगर कोई हलचल नहीं हुई। तब जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया तो सोनिया ने किसी तरह उसे खोला और पीछे की तरफ बदहवास होकर गिर गई। पास में ही देखा तो गोर्वधन का शव बेड पर पड़ा था। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो पंखे के कुंडे से चुन्नी का फंदा लटका हुआ था और गांठ लगी हुई थी।
पुलिस की जांच में मृतक के गले पर मिले निशान से फांसी लगाने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि रात में किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया होगा, जिसके बाद पति ने फांसी लगा ली हो। इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। पति-पत्नी के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं, जिससे लगे कि दोनों में मारपीट हुई हो। मामले की हर एंगिल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें