फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप लाएगी किसानों के चेहरों पर मुस्कान : नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के फूलगढ़ गांव में आयोजित किसानों की पंचायत में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा प्रभारी नरेश शर्मा ने राज्य सरकार पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। साथ ही अभी तक गन्ने का भाव घोषित नहीं होने पर सरकार की निंदा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित पंचायत में किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के लिए किए वादे हवाई साबित हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन इस दिशा में कोई प्रयास नहीं हुआ। फसलों का वाजिब दाम तक नहीं मिल पा रहा है। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। समय से भुगतान नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई और घर की अन्य जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि खेती करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। किसानों ने गन्ने का भाव तत्काल घोषित करने और बकाया भुगतान की मांग की।
आम आदमी पार्टी के नेता नरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। किसान और मजदूरों की समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए चुनाव में मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा। सरकार बनते ही किसानों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा। गन्ने का बकाया भुगतान भी कराया जाएगा। इस अवसर पर दीपक चौहान, शेखर सैनी, कुणाल सैनी, अमरीश चौहान, अंकित चौहान, सतपाल चौहान, धर्मपाल चौहान, मेनपाल चौहान समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें