फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन की वापसी पर भड़की आप

विज्ञापन
खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के भाजपा में वापसी के विरोध में प्रदर्शन करते आम आदमी प - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह की भाजपा में वापसी का विरोध किया है। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले चैंपियन की वापसी से भाजपा का दोहरा चेहरा बेनकाब हो गया है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को भगत सिंह चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा और विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि इससे यह भी साफ हो गया कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है। पूर्व में भी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कई बार मर्यादा लांघ चुके हैं। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि भाजपा ने जिस विधायक को अनुशासनहीनता के आरोप में छह वर्षों के लिए निष्कासित किया था। ऐसी क्या मजबूरी हुई कि मात्र 13 महीने में ही पार्टी में शामिल कराना पड़ गया। भाजपा को इस पर सार्वजनिक रुप से सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस फैसले से उत्तराखंड के लोगों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों में पवन धीमान, शिशुपाल सिंह नेगी, रघुवीर सिंह पंवार, अंबरीष गिरि, शाह अब्बास, अर्जुन सिंह, शाह अब्बास, मंजू सिंह, रघुवीर सिंह पंवार, दीपचंद्र, कमल सिंह विष्ट, एहतेशाम जैदी, शुभम चौहान, संजू नारंग, नवीन मारिया, प्रवीण कुमार, हरेंद्र त्यागी, अनिल कुमार, प्रमोद वर्मा, सुगंधा वर्म्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें