हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में एक परिवार के चार लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। यह परिवार पास बनवाकर मुरादाबाद रवाना हुआ था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गुमशुदा परिवार छह अगस्त को मुरादाबाद जाने के लिए हरिद्वार प्रशासन की वेबसाइट पर पास बनवाकर गया था। उसके बाद परिवार का कोई पता नहीं चल पाया है। न तो परिवार के लोग मुरादाबाद पहुंचे और न ही वापस आए।
परिवार के सदस्यों के मोबाइल हरिद्वार में ही बंद हो गए थे। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि मक्षेयवर नाथ मिश्रा निवासी प्रयागराज ने सिडकुल में रहने वाले अपने दामाद जितेंद्र तिवारी, बेटी सरिता तिवारी और दो नाबालिग नातिन की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पुलिस जांच कर रही है कि परिवार किन परिस्थितियों में गायब हुआ है। जांच पड़ताल में कई जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर इनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।