फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्त में नहीं आया योगगुरु रामदेव का भाई

Sat, 26 Oct 2013 11:45 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगगुरु रामदेव के भाई रामभरत की गिरफ्तारी को पुलिस ने कोर्ट में कुर्की के लिए वारंट जारी करने के लिए अपील दायर की है। वहीं पुलिस ने रामभरत की तलाश में सभी संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की, लेकिन शनिवार को छठे दिन भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन


शनिवार को भी योगगुरु रामदेव के भाई रामभरत की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश देना जारी रही, लेकिन छह दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस रामभरत को नहीं पकड़ पाई। पुलिस टीमों ने शुक्रवार रात को भी कई स्थानों पर दबिश दी।

हरियाणा में उनके पैतृक गांव सैयद अलीपुर सहित, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, हरिद्वार और देहरादून में सभी संभावित स्थानों पर रामभरत की तलाश में छापामार कार्रवाई की है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने रामभरत की गिरफ्तारी को कुर्की की तिथि निर्धारित करने को कोर्ट में अपील दायर की है। जिसमें कोर्ट ने अपील स्वीकार कर ली है, हालांकि अभी कुर्की की तारीख तय नहीं की है।

वहीं रामभरत के वकील उत्तम सिंह चौहान का कहना है कि उन्होंने 28 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए याचिका दायर की। दूसरे अरेस्ट वारंट के खिलाफ स्टे लेने प्रक्रिया को सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें