फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: योग छात्र पर यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुग्राम के सेक्टर-10 ए थाने में यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और धमकी के मामले में दर्ज जीरो एफआईआर घटनास्थल हरिद्वार होने के चलते नगर कोतवाली ट्रांसफर कर दी गई है। आरोप है कि बहादराबाद क्षेत्र के एक नामी विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान युवक ने युवती से दोस्ती के बाद उसका यौन शोषण किया और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम निवासी 25 वर्षीय युवती वर्ष 2023 में बहादराबाद स्थित विवि में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योग एंड आयुर्वेद की पढ़ाई करने आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मेरठ निवासी अक्षित त्यागी से हुई। दोनों में दोस्ती हुई और युवक ने उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि 20 अक्तूबर 2023 को युवक उसे घूमने के बहाने हरिद्वार के एक होटल में ले गया, जहां शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि इसके बाद युवक ने डराने-धमकाने और ब्लैकमेल करने का सिलसिला जारी रखा। रुड़की में भी उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए। संबंध खत्म करने की इच्छा जताने पर धमकाया जाता रहा।
आरोप है कि 13 जुलाई 2025 को संबंध जारी नहीं रखने की बात पर उसके साथ मारपीट की और धमकी दी। युवक ने तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाए रखने का दबाव बनाया। शादी नहीं होने देने की धमकी भी दी। आरोप है कि तस्वीरें और वीडियो रिश्तेदारों व परिवार के लोगों को भेज दिए। इसके बाद युवती ने 21 जुलाई को गुरुग्राम के सेक्टर-10ए थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हरिद्वार ट्रांसफर कर दिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें