फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्टरी कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। शुरुआती जांच में मानसिक परेशानी की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली कि रावली महदूद में अमन ढाबे के पास रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना पर थानाध्यक्ष अजय शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटके युवक को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान तेजपाल (22) निवासी ग्राम पोर्टा, थाना नूरपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
क्षेत्राधिकारी सदर पुलिस अधीक्षक बलूनी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मामला आत्महत्या का है। कारणों की जांच की जा रही है। युवक यहां एक फैक्टरी में काम करता था और रावली महदूद में किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें