फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहयोगी

Mon, 30 May 2016 11:51 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। शिविर में देशभर के गायत्री परिवार के प्रशिक्षक स्तर के हजारों योग-प्रशिक्षक और प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। इन प्रशिक्षकों को योग के विशेष प्रशिक्षण के लिए यहां बुलाया गया है, जो 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में देश भर में योग प्रेमियों को योग का प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि विश्व का प्रत्येक मनुष्य योग सिखे, योग को जिए, योग को जीवन का अंग बनाएं, इसके लिए उसको योग व उसके उद्देश्य से अवगत होना होगा। आज जबकि विश्वभर में योग को लोग समझने लगे और सीखने लगे हैं, ऐसे में इस योग का महत्व और भी बन गया है। इस लिए योग प्रशिक्षक तैयार करने के उद्देश्य यह शिविर का आयोजन किया है। इसके प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए शांतिकुंज मनीषी वीरेश्वर उपाध्याय ने कहा कि योग व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहयोगी होता है। उससे शरीर और मन स्वस्थ होकर सुखी जीवन का पथ प्रशस्त होता है। सभी को योग का अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रज्ञायोग सहज सरल योगासनों का समन्वय है जिसे हर आयु वर्ग के लोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें