फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल ने की जान देने की कोशिश

Mon, 30 May 2016 11:48 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रेप के आरोप में फंसे पुलिस कांस्टेबल रणवीर सिंह ने नींद की गोलियों का अत्याधिक सेवन कर खुदकुशी करनी चाही। कांस्टेबल को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कांस्टेबल के खुदकुशी कर लेने की घटना पर हरिद्वार पुलिस पर्दा डालने में जुटी रही।
विज्ञापन

 रोशनाबाद पुलिस लाइन में तैनात सशस्त्र पुलिस के जवान रणवीर सिंह की ड्यूटी आजकल एसएसपी कैंप कार्यालय पर पुलिस गार्द में है। रविवार को ड्यूटी के बाद कांस्टेबल गांव रोशनाबाद में अपने किराये के कमरे पर चला गया। उसने नींद की गोलियों का अत्याधिक मात्रा में सेवन कर लिया। कमरे पर पहुंचे एक सहकर्मी ने जब उसे अचेत अवस्था में देखा तो सूचना आला अफसरान को दी।  आनन फानन में कांस्टेबल को चंद्राचार्य चौक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जौलीग्रांट अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, दिन भर इस मामले को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा होती रही लेकिन किसी ने भी जुबां नहीं खोली। बताया जा रहा है कि ज्वालापुर की एक युवती से रेप के मामले में फंसा कांस्टेबल मानसिक तनाव में चल रहा है। एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें