फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग व मर्म चिकित्सा एक दूसरे के पूरक

Mon, 30 May 2016 11:53 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शुरू हुए 6 दिवसीय ओरियंटेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन योगा में बतौर मुख्य अतिथि गुरुकुल आयुर्वेद परिसर के चिकित्सा प्रभारी प्रो सुनील कुमार जोशी ने कहा कि आज दुनिया में योग व मर्म चिकित्सा एक दूसरे के पूरक के रूप में उपलब्ध है।
विज्ञापन

सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के मानव चेतना एवं योग विज्ञान विभाग,  राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली और आयुष विभाग, केंद्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान मे 6 दिवसीय ओरियंटेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन योगा का  शुभारंभ विश्वविद्यालय सीनेट हॉल के सभागार मे किया गया। अध्यक्षता कर रहे उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो महावीर अग्रवाल ने कहा कि योग के कारण ही प्राचीन समय मे भारत विश्व गुरू के पद पर आसीन रहा है। आज उसी गरिमा को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र मे योग दिवस को विश्वस्तर पर प्रचारित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रो ईश्वर भारद्वाज ने 6 दिवसीय ओरियंटेशन प्रोग्राम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं योग के माध्यम से मानवता के दुखों का निवारण करने के लिए प्रशिक्षित हो रहे है। कार्यक्रम को प्रो एमआर वर्मा, प्रो आरसी दूबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. सुरेंद्र कुमार त्यागी ने किया। कार्यक्रम में दिल्ली, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व राजस्थान के 30 आयुर्वेद चिकित्सक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रो दिनेश चंद्र शास्त्री, प्रो. एलपी पुरोहित, डा. अजय मलिक, डा. शिवकुमार चौहान, डा. राकेश गिरी, डा. राजीव शर्मा, डा. निष्कर्ष शर्मा, डा. उधम सिंह, धर्मेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें