फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 20 दिनों से एक्स-रे बंद, टॉर्च की रोशनी में जांच

Sun, 26 Apr 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- लाखों की मशीन धूल खा रही, निजी अस्पतालों का सहारा लेने को मजबूर हैं मरीज
विज्ञापन

बहादराबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों की सुविधाएं प्रभावित हैं। करीब 20 दिनों से एक्स-रे कक्ष बंद है, जिससे मरीजों को 15 किलोमीटर दूर हरिद्वार जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। जनरेटर न होने के कारण बिजली जाने पर ओपीडी में अंधेरा हो जाता है और डॉक्टर टॉर्च की रोशनी में मरीजों की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुराने भवन में लगी लाखों रुपये की एक्स-रे मशीन लंबे समय से बंद पड़ी है। कई मरीज मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगा एक्स-रे करा रहे हैं। टीवी (टीबी) परियोजना के तहत शुरू हुई सीमित एक्स-रे सेवा भी पिछले माह अनुबंध खत्म होने के बाद बंद हो गई। लोगों का कहना है कि इस स्थिति से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है और समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जल्द सेवा बहाल करने और जनरेटर की व्यवस्था की मांग की है।
नहीं लग रहे रेबीज इंजेक्शन

सीएचसी में कुत्ते काटने के लिए रेबीज के इंजेक्शन अब तक भी नहीं पहुंचे हैं। जिससे अस्पताल में रोजाना चार से पांच मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। इन्हें अस्पताल से बाहर मेडिकल से इंजेक्शन लगवान पड़ रहा है। सीएचसी के प्रशासनिक कर्मचारियों का कहना है कि रैबीज इंजेक्शन के लिए मांत्र पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन, इंजेक्शन की डोज नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बोले स्थानीय
एक्स-रे कक्ष बंद होने और रेबीज इंजेक्शन न होने से परेशानी बढ़ गई है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को हरिद्वार तक जाना पड़ता है और कई लोग तो घर लौट जाते हैं।-नितिन
कस्बे बहादराबाद में सीएचसी ही एकमात्र सरकारी सुविधा है, लेकिन एक्स-रे मशीन बंद हो और जनरेटर न हो तो मरीजों को बहुत कठिनाई होती है। वेदपाल सिंह
सीएचसी में एक्स-रे और रेबीज जैसी जरूरी सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं व निजी अस्पतालों में पैसा खर्च करना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को नजरअंदाज किया जा रहा है। सुमित कुमार
विज्ञापन

सीएचसी में डॉक्टर टॉर्च जलाकर मरीज देखते हैं और रेबीज के इंजेक्शन नहीं मिलने की वजह से लोग अस्पताल से बाहर इंजेक्शन लगवाने जाते हैं। अनुज सैनी
__________ बोले जिम्मेदार
एक्स-रे कर रही कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट पिछले माह में पूरा होने के चलते रूम बंद किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही एक्स-रे होने शुरू होंगे। रेबीज इंजेक्शन दो दिन पहले ही खत्म हुए हैं। जनरेटर की व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वर्तमान में आपातकालीन परिस्थितियों के लिए इनवर्टर की व्यवस्था की गई है। साथ ही सोलर पैनल में आ रही तकनीकी खराबी आदि समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है। डॉ.आरती बहल, सीएचसी प्रभारी बहादराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें