फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: रेखा वर्मा

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करती भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा उत्तराखंड प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को हरिद्वार पहुंची। जिला भाजपा कार्यालय में संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

रेखा वर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा सदस्य संख्या वाला राजनीतिक दल है। इसके पीछे की ताकत कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं हरिद्वार जिले के संगठनात्मक प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता मिलकर भाजपा को सर्व समाज में स्थापित करेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान और संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी ने किया। बैठक में विधायक आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानंद, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रदीप बत्रा, गौरव गोयल, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, पालिका अध्यक्ष अंबरीष गर्ग, मानवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें