फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीनियर के बंद मकान से लाखों का सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बहादराबाद गांव में ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) के बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया। इंजीनियर उत्तरकाशी में तैनात हैं। पुलिस ने उनकी पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ संजीव थपलियाल के मुताबिक विजय चौहान ऊर्जा निगम में जेई हैं। उनकी पत्नी वैशाली चौहान सात माह के बच्चे के साथ गांव में रहती है। उनके माता-पिता भी चार महीने से उनके साथ ही उत्तरकाशी में रह रहे हैं। वैशाली चौहान ने बताया कि 26 जनवरी को वह अपने मायके अतमलपुर बोंगला गई थी। घर पर ताला लगा था। अगले दिन सुबह पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटा होने की सूचना दी। लौटकर देखा तो घर में चोरी हुई थी। वैशाली का आरोप है कि साजिशन उसके घर चोरी की गई है। उन्होंने कहा कि 2019 में उसका विवाह हुआ। कुछ समय बाद ही पति, सास और ससुर व देवर द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। जान से मारने का भी प्रयास किया गया। कुछ महीनों से पति से विवाद बढ़ गया। बंद मकान से चोरों ने सोने के कुंडल, पीतल के बर्तन और कपड़े चोरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें