फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में 65 किलोमीटर सड़कों पर शुरू हुआ कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में बदहाल सड़काें की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार कार्ययोजना के आधार पर सिडकुल मुख्यालय की ओर से इसके लिए कुल 3.86 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र की कुल 65 किलोमीटर आंतरिक और मुख्य सड़क का पुनर्निमाण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि सिडकुल की मुख्य और आंतरिक सड़कों में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। सिडकुल औद्योगिक संगठन का भी आरोप था कि क्षेत्र में अधिकांश सड़कों की निर्माण के बाद मरम्मत तक नहीं हुई। जगह-जगह बने गड्ढे रात के अंधेरे में दिखाई नहीं देते थे। इसके चलते दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

वहीं, सिडकुल में करीब छह सौ छोटे-बड़े उद्योग हैं। इनमें दो लाख से ज्यादा कामगार कार्यरत हैं। जो सुबह-शाम आवागमन करते हैं। संवाद

-

मुख्य और आंतरिक सड़कों पर बड़े पैमाने पर गड्ढे हैं। सड़कों की हालत बदतर है। एक कामगार के साथ छोटी सी दुर्घटना होने पर प्रोडक्शन पर खासा असर पड़ता है। इसका खामियाजा उद्योगों को भुगतना पड़ता है। सड़क गड्ढा मुक्त होने से परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


-धीरेंद्र सिंह चौहान, डीजीएम, किरबी कंपनी
-

सिडकुल-प्रशासन की तरफ से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को लेकर बजट मिल गया है। इसके बाद अब उम्मीद है कि सिडकुल की मुख्य और आंतरिक सड़कों के गड्ढों का मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-जितेंद्र सिंह पंवार, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें